गूगल ने अपने प्ले स्टोर से UC ब्राउजर को हटा दिया है. चीन की कंपनी अलीबाबा की ब्राउजर कंपनी यूसी ब्राउजर जानी-मानी कंपनी है. यूसी ब्राउजर के पूरी दुनिया में 50 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा भारत में 10 करोड़ यूजर्स हैं.
गूगल ने इस ऐप को प्ले-स्टोर से क्यों हटाया है, इसका अभी तक गूगल या यूसी ब्राउजर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
इस बीच यूसी ब्राउजर के कर्मचारी ने ट्वीट कर प्ले स्टोर से अचानक ब्राउजर के गायब होने की वजह बतायी है. उन्होंने लिखा है - मैं यूसी ब्राउजर में काम करता हूं,
आज सुबह मुझे मेल मिला जिसमें बताया गया कि यूसी ब्राउजर को प्ले स्टोर से 30 दिन के लिए हटा दिया गया है. ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि यूसी ने 'गलत तरीके' से प्रमोशन करके अपने एेप के डाउनलोड बढ़ाये हैं.
