तिरुपति को अंतरराष्ट्रीय शहरों से जोड़ेगी इंडिगो


किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी इंडिगो ने कहा कि वह तिरुपति और राजमुंद्री को सिंगापुर एवं दुबई समेत कई घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय शहरों से जोड़ेगी। कंपनी तिरुपति और राजमुंद्री को जोड़ने के लिए 63 नयी उड़ान शुरू करेगी। उसने बयान में कहा, ‘‘इंडिगो तिरुपति और राजमुंद्री को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, दुबई, मस्कट, सिंगापुर एवं अन्य शहरों को बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई और मंगलुरू के जरिये जोड़ेगी।’’

अभी कंपनी 46 शहरों को जोड़ने वाली 900 से अधिक उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी के मुख्य वाणिज्य अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इंडिगो अपने 6ई ऑफर के तहत यात्रियों को किफायती दर उपलब्ध कराने पर विचार कर रही हैं। इससे पहले इसी महीने कंपनी ने कहा था कि वह 21 दिसंबर से 74 सीटों वाले एटीआर टर्बो-प्रॉप विमानों का परिचालन शुरू करेगी।
Previous Post Next Post