फिल्म '2.0' का ऑडियो लॉन्च, रिलीज़ में पहले ही लगभग 200 करोड़ की कमाई


पिछले दिनों एक शानदार इवेंट के दौरान दुबई में अक्षय कुमार और रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का ऑडियो लॉन्च किया गया, जहां फिल्म से जुड़े सभी कलाकार पहुंचे थे।

अक्षय कुमार और रजनीकांत की आनेवाली फिल्म 2.0 को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में बेहद उत्सुकता है। ऐसे में इस फिल्म के निर्माता भी फिल्म से बड़ा प्रॉफिट कमा रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर शंकर के मुताबिक, फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 110 करोड़ रुपए में बिक गए हैं। यह अमाउंट फिल्म के तीनों वर्जन (हिंदी, तमिल और तेलुगु) का है।

इसके अलावा फिल्म के मेकर्स ने '2.0' के थिएट्रिकल राइट्स 80 करोड़ रुपए में बेचे हैं यानी कि फिल्म रिलीज से पहले ही यह फिल्म 200 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर चुकी है। आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट कुल 450 करोड़ रुपए है और यह हिंदुस्तान की सबसे महंगी फिल्म बन गई है।
Previous Post Next Post